Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

माँ ताप्ती जन्मोत्सव को लेकर परिक्रमा मार्ग का अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण

By
On:

खबरवाणी

मां ताप्ती जन्मोत्सव को लेकर परिक्रमा मार्ग का अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण

 

मुलताई। मां ताप्ती जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर बुधवार को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो ने परिक्रमा मार्ग एवं ताप्ती तट का संयुक्त निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सहित विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।वहीं थाना रोड, फव्वारा चौक एवं गुजरी रोड पर नारियल विक्रेताओं की दुकानों को सुव्यवस्थित ढंग से लगाए जाने, परिक्रमा मार्ग पर आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग किए जाने, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि मां ताप्ती जन्मोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू प्रहलाद सिंह परमार, सभापति पार्षदगण महेंद्र पिल्लू जैन,शिल्पा शर्मा, कुसुम पवार,रितेश विश्वकर्मा,अजय यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी, तहसीलदार संजय बरैया, उपयंत्री महेश शर्मा, थाना प्रभारी विकास पटेल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News