आईटी सेक्टर में अब सिर्फ मेहनत और सालों का अनुभव काफी नहीं है। दिग्गज आईटी कंपनी Accenture ने साफ कर दिया है कि जो कर्मचारी AI टूल्स का इस्तेमाल नहीं करेंगे, उन्हें लीडरशिप रोल में प्रमोशन मिलना मुश्किल हो सकता है। यानी अब ऑफिस में आगे बढ़ना है तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपनाना ही पड़ेगा।
प्रमोशन के लिए AI का इस्तेमाल जरूरी
Financial Times की रिपोर्ट के मुताबिक, Accenture ने अपने एसोसिएट डायरेक्टर और सीनियर मैनेजर लेवल के कर्मचारियों को ईमेल भेजकर बताया है कि लीडरशिप रोल में प्रमोशन के लिए AI टूल्स का नियमित उपयोग अनिवार्य होगा। कंपनी का साफ संदेश है – “अगर आप AI नहीं यूज कर रहे, तो ग्रोथ की रेस में पीछे रह सकते हैं।” अब सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि AI स्किल भी प्रमोशन का पैमाना बनेगी।
काम करने का तरीका पूरी तरह बदल रहा है
India AI Impact Summit में Accenture की CEO Julie Sweet ने कहा कि कंपनियों को अपने पुराने वर्किंग मॉडल बदलने होंगे। उनका मानना है कि आने वाले समय में हर प्रोसेस AI के साथ री-डिजाइन होगा। सीधी भाषा में कहें तो अब “जैसे चल रहा है, वैसे ही चलेगा” वाला जमाना गया। कर्मचारियों को भी टाइम के साथ खुद को अपडेट करना पड़ेगा, नहीं तो गेम से आउट होना तय है।
AI स्किल नहीं तो नौकरी खतरे में
Accenture ने पिछले कुछ समय में करीब 11,000 कर्मचारियों को निकाल दिया, क्योंकि वे AI के हिसाब से खुद को अपस्किल नहीं कर पाए। कंपनी ने पिछले तीन साल में लगभग 2 बिलियन डॉलर AI ट्रेनिंग और टेक्नोलॉजी पर खर्च किए हैं। इससे साफ है कि अब कंपनियां उन्हीं लोगों को रखना चाहती हैं जो नई टेक्नोलॉजी जल्दी सीख लें और काम में लागू करें।
सिर्फ Accenture नहीं, पूरी इंडस्ट्री का ट्रेंड
यह सख्ती सिर्फ Accenture तक सीमित नहीं है। Microsoft ने भी कर्मचारियों से साफ कहा है कि AI का उपयोग अब ऑप्शनल नहीं रहेगा और इसे परफॉर्मेंस रिव्यू में शामिल किया जाएगा। Google और Meta जैसी कंपनियां भी कर्मचारियों की AI एक्टिविटी पर नजर रख रही हैं। Google के CEO Sundar Pichai पहले ही कह चुके हैं कि जो AI नहीं अपनाएंगे, वे पीछे छूट सकते हैं।
AI यूज कैसे ट्रैक होगा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Accenture अपने इन-हाउस प्लेटफॉर्म AI Refinery के जरिए कर्मचारियों के लॉगइन और यूसेज को ट्रैक करेगी। यह प्लेटफॉर्म NVIDIA के साथ मिलकर तैयार किया गया है। हालांकि, यह नियम सभी पर लागू नहीं होगा। यूरोप के 12 देशों और कुछ अमेरिकी सरकारी प्रोजेक्ट्स से जुड़े कर्मचारियों को इससे बाहर रखा गया है।
कुल मिलाकर, आईटी सेक्टर में अब साफ संदेश है – “AI सीखो, वरना मौके हाथ से निकल जाएंगे।” बदलते दौर में वही आगे बढ़ेगा जो टेक्नोलॉजी को दोस्त बनाएगा, दुश्मन नहीं।
Read Also :- Neem Karoli Baba की सीख: खुशी, ग़म और गुस्से में ये 3 काम कभी न करें






1 thought on “प्रमोशन चाहिए तो AI सीखो, वरना रह जाओगे पीछे – Accenture का सख्त फरमान”
Comments are closed.