हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा केवल एक पौधा नहीं बल्कि माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। जिस घर में तुलसी हरी-भरी रहती है, वहां नकारात्मक ऊर्जा टिक नहीं पाती। खास बात यह है कि जब तुलसी में मंजरी (फूलों की डंडी) आती है, तो इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है। अगर इस मंजरी का सही समय और सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो धन, सुख और शांति घर में बनी रहती है।
तुलसी मंजरी पत्तों के बीच उगती है। समय पर इसे तोड़ना पौधे के लिए भी अच्छा होता है और धार्मिक रूप से भी इसे बेहद फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं तुलसी मंजरी से जुड़े 5 खास देसी उपाय, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और धन के रास्ते खोलते हैं।
भगवान विष्णु को तुलसी मंजरी अर्पित करें
तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। सुबह स्नान के बाद तुलसी मंजरी को विष्णु जी या शालिग्राम पर अर्पित करने से पूजा सफल होती है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सुख-शांति आती है और व्यक्ति के बिगड़े काम बनने लगते हैं। यह उपाय आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी बहुत असरदार है।
घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का उपाय
अगर घर में कलेश, तनाव या बेचैनी बनी रहती है, तो तुलसी मंजरी को गंगाजल में मिलाकर पूरे घर में छिड़काव करें। इससे घर का माहौल हल्का और सकारात्मक बनता है। यह देसी उपाय खासतौर पर पारिवारिक तनाव को शांत करने में मदद करता है।
आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के लिए
हर शुक्रवार माता लक्ष्मी को तुलसी मंजरी अर्पित करें। मान्यता है कि इससे धीरे-धीरे धन संबंधी दिक्कतें दूर होने लगती हैं। जिन लोगों पर कर्ज या पैसों का दबाव रहता है, उनके लिए यह उपाय बहुत शुभ माना जाता है।
जहां पैसा रखते हैं वहां रखें तुलसी मंजरी
तुलसी मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी, अलमारी या पर्स में रखने से धन का प्रवाह बना रहता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे पैसा टिकता है और फालतू खर्चों पर रोक लगती है।
नौकरी और बिजनेस में तरक्की के लिए
अगर नौकरी में रुकावट आ रही है या व्यापार में मंदी है, तो दुकान, ऑफिस या कैश काउंटर के पास तुलसी की एक टहनी रखें। यह उपाय नए अवसर खोलता है और आमदनी बढ़ाने में मदद करता है।
Read Also :- दिल्ली के मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने का तरीका





